HomeBreaking Newsरांची के चर्चित सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर एफईएमए के...

रांची के चर्चित सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर एफईएमए के तहत ईडी का छापा

रांची । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रांची के चर्चित सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) (सीए) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के तहत की गई है। झारखंड में ईडी की एफईएमए के तहत की जाने वाली यह पहली छापेमारी है।

ईडी ने सुबह करीब छह बजे नरेश केजरीवाल और उनके पारिवारिक सदस्यों के रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने रांची में केजरीवाल के चर्च कांप्लेक्स स्थित कार्यालय सहित आवासीय ठिकानों को छापेमारी के दायरे में शामिल किया है। ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में एफईएमए के तहत जांच शुरू की थी। ईडी ने झारखंड में पहली बार फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत छापेमारी की है. झारखंड में ईडी के द्वारा फेमा के तहत की जाने वाली यह पहली छापेमारी है. आपको बता दें कि नरेश केजरीवाल झारखंड के चर्चित सीए हैं. मंगलवार के अहले सुबह एजेंसी की टीमों ने रांची स्थित नरेश के घर और दफ्तर पर अचानक छापेमारी शुरू की. साथ ही रांची में केजरीवाल का चर्च कॉम्पलेक्स स्थित कार्यालय सहित उनके कई आवास पर भी एक साथ छापेमारी की गई.ईडी को प्रारंभिक जांच में इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि केरजीवाल ने नियमों का उल्लंखन कर विदेशों में धन निवेश किया है। केजरीवाल ने दुबई, अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में निवेश किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments