Homeअन्तर्राष्ट्रीयबिहार में राज्य सरकार की निविदा में अनियमितता से जुड़े मामले में...

बिहार में राज्य सरकार की निविदा में अनियमितता से जुड़े मामले में ईडी की कई राज्यों में छापेमारी

नई दिल्ली। ईडी के मुताबिक पटना के ठेकेदार रिशु श्री के मामले में 12 जून को पटना, मुजफ्फरपुर (बिहार), सूरत (गुजरात) और पानीपत (हरियाणा) स्थित 09 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी ने कहा कि छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक साक्ष्य और दस्तावेज जब्त किए गए हैं। धन शोधन का ये मामला बिहार सरकार की विशेष सतर्कता इकाई (सीवीयू) की ओर से रिशु श्री और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से संबद्ध है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा क‍ि इस ठेकेदार की कंपनियां बिहार सरकार के कई विभागों जैसे जल संसाधन, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी विकास, बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम, शिक्षा, भवन एवं निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग में अनुबंध और उप-अनुबंध हासिल करती हैं। ईडी ने मार्च में इस मामले में कुछ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ इसी तरह की छापेमारी करके 11.64 करोड़ रुपये जब्त किए थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में राज्य सरकार की निविदा में अनियमितताओं की शिकायत पर धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में कई राज्यों में छापेमारी की। इस दौरान कई आपत्तिजनक साक्ष्य और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments