Homeखेलराज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के विख्यात ने जीता रजत...

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के विख्यात ने जीता रजत पदक

मुरादाबाद। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के होनहार खिलाड़ी विख्यात कत्याल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में रजत पदक हासिल किया। बरेली में छह से 10 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

जिला टेबल टेनिस क्लब के संयोजक शावेज अली ने बताया कि विख्यात कत्याल ने सेमीफाइनल मुकाबले में युवान पांडेय को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। इसके बाद खिताबी मुकाबले में उनका सामना लखनऊ के लक्ष्य कुमार से हुआ।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्णायक चरण तक पहुंचे मुकाबले में लक्ष्य कुमार ने 3-2 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं विख्यात कत्याल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विख्यात की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर उपलब्धियों की उम्मीद जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments