Homeझारखंडयूरिया खाद की किल्लत झेल रहे किसानों ने जमकर किया हंगामा

यूरिया खाद की किल्लत झेल रहे किसानों ने जमकर किया हंगामा

पलामू। करीब दो हजार से अधिक किसानों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंच कर किसानों को शांत कराया । किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सभी जरूरतमंद किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिये मजबूर होंगे। किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि यूरिया की किल्लत को तुरंत दूर किया जाय और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में खाद का वितरण कराया जाय, ताकि खेतों में लगी धान की फसल को बचाया जा सके। उनकी मेहनत पर पानी न फिर सके। उधर किसानों की भीड़ अधिक देख ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। अंत में नाराज किसान बिना खाद लिये बैरंग वापस लौट गये। पलामू प्रमंडल के गढवा के श्री बंशीधर नगर क्षेत्र के किसान इन दिनों यूरिया खाद की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को गोसाईबाग मैदान में यूरिया से भरा एक ट्रक पहुंचा, जिसे सात डीलरों के बीच बांटा जाना था। लेकिन जैसे ही इसकी सूचना किसानों को मिली हजारों की संख्या में किसान मौके पर इकट्ठा हो गये और खाद के लिये जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिये जब खाद की सबसे ज्यादा जरूरत है, तभी यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीण किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की आपूर्ति में गड़बड़ी हो रही है और लाभ वास्तविक किसानों तक नहीं पहुंच रहा। कई किसानों ने बताया कि वे लगातार डीलरों के यहां चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इससे उनकी धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments