Homeझारखंडलातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मारा गया

लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मारा गया

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। डीआईजी (पलामू) वाईएस रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस समय सर्च अभियान शुरू किया गया है। माओवादी नक्सली मनीष यादव अपने साथियों के साथ कुछ दिनों से महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना गांव के आसपास छुपा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम बनाई गई। उन्होंने बताया कि रविवार देररात लगभग 2:00 बजे पुलिस ने जंगल में धावा बोला और चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया। यह देखकर घबराए नक्सलियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी हमला किया और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान माओवादी नक्सली मनीष यादव को पुलिस ने मार गिराया। जबकि एक अन्य नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान घटनास्थल से दो राइफलें बरामद हुई हैं। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया। इस दौरान 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ रविवार रात से आज सुबह तक चली। अब सर्च अभियान चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments