Homeझारखंडपूर्व विधायक संजीव सिंह ,पूर्व युवा भाजपा अध्यक्ष और भाजपा समर्थित मेयर...

पूर्व विधायक संजीव सिंह ,पूर्व युवा भाजपा अध्यक्ष और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को झरिया से पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व भाजपा युवा जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने और भाजपा समर्थित संजीव अग्रवाल ने महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के साथ ही धनबाद नगर निगम का चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है।

नामांकन से एक दिन पहले मंगलवार की देर शाम संजीव सिंह ने अपने आवास सिंह मेंशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि धनबाद नगर निगम का चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है, बल्कि यह जनता से जुड़ा चुनाव है, जिसमें कोई भी योग्य उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर सकता है।

भाजपा की ओर से महापौर पद के लिए संजीव अग्रवाल को समर्थन दिए जाने के सवाल पर संजीव सिंह ने स्पष्ट कहा कि इस चुनाव में किसी एक पार्टी का वर्चस्व नहीं है और अंततः जनता ही तय करेगी कि शहर का अगला मेयर कौन होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता विकास और जनहित के मुद्दों पर मतदान करेगी।

उल्लेखनीय है कि आज नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में एक ओर भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल भी आज अपना नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंचे, इस दौरान उनके साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल के भी चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संजीव सिंह के मैदान में आने से चुनाव और अधिक रोचक हो गया है। आने वाले दिनों में प्रचार तेज होने के साथ-साथ धनबाद नगर निगम चुनाव के सियासी समीकरण और भी स्पष्ट होते दिखाई देंगे।

वहीं, नगर निकाय चुनाव में महापौर के लिए बुधवार को 2 महिला सहित 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में योगेन्द्र प्रधान, आकाश दुसाध, संजीव सिंह, मुकेश पाण्डेय, कुसुम देवी, नवल किशोर पासवान, शांतनु चन्द्रा, उमेश पासवान, शिल्पी शर्मा, भृगुनाथ भगत, राजकुमार कनौजिया, संजीव अग्रवाल, दीनानाथ ठाकुर, राम बिनय सिंह तथा राहुल कुमार चौहान शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments