Homeझारखंडरांचीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री से लेकर अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री से लेकर अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर नववर्ष की बधाई दी

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, विधायक प्रदीप यादव, विधायक जयमंगल सिंह, विधायक राम सूर्य मुंडा, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और रांची की पूर्व महापौर रमा खलखो ने शिष्टाचार भेंट कर नववर्ष की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने शिष्टाचार भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। पुलिस पदाधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, जैप – 2 की कमांडेंट सरोजनी लकड़ा और जैप- 7 के कमांडेंट श्री अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर नए वर्ष की बधाई दी। इसके साथ रांची रेल मंडल के डीआरएम केएन सिंह, सीनियर डीसीएम श्रीमती सूची सिंह, दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर के एडिटर – इन- चीफ अंकित शुक्ला, जी न्यूज, झारखंड – बिहार के स्थानीय संपादक धीरज ठाकुर और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर एमए हक ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से सभी को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments