Homeक्राइमगिरिडीह पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली जया को भेजा जेल

गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली जया को भेजा जेल

गिरिडीह। एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग दा उर्फ विवेक की गिरफ्तार पत्नी जया को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। तीन दिनों पूर्व आईबी ने जया को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह धनबाद के हॉस्पिटल में नाम बदलकर इलाज के लिए भर्ती थी। आईबी ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह की मधुबन पुलिस जया को धनबाद से कस्डडी में मधुबन थाने ले आई। लम्बी पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार जया पर झारखंड में 25 लाख का इनाम घोषित था। मधुबन थाना पुलिस ने जया को थाना कांड संख्या 1/19 में गिरफ्तार किया। जया पर 17 सीएलए एक्ट का केस दर्ज है। इसके अलावा मधुबन और पीरटांड सहित कई अन्य थानों में नक्सली घटनाओं के केस दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है। बताया गया कि मधुबन पुलिस पहले भी जया को इसी 17 सीएलए एक्ट में जेल भेज चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में जया ने पति प्रयाग दा उर्फ विवेक दा से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments