Homeझारखंडपाकुड़िया में सबसे अधिक 80 मिमी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

पाकुड़िया में सबसे अधिक 80 मिमी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 80 मिलीमीटर वर्षा पाकुड़ जिले के पाकुड़िया क्षेत्र में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है, जबकि आगामी घंटों में भी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार नावाडीह में 34 मिमी, पुटकी डीवीसी में 33.4 मिमी, बोकारो थर्मल में 23.2 मिमी, गोविंदपुर डीवीसी में 20.8 मिमी, रामगढ़ में 19 मिमी, तेनुघाट में 17.4 मिमी, पाकुड़ में 12.8 मिमी, पंचायत डीवीसी में 11.8 मिमी, मैथन में 10.6 मिमी तथा खलारी में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी तथा इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 40.3 डिग्री और न्यूनतम 28.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.2 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 39.8 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments