Homeअन्तर्राष्ट्रीयट्रक की तलाशी में मिला ऐसा सामान, सुरक्षा बल भी रह गए...

ट्रक की तलाशी में मिला ऐसा सामान, सुरक्षा बल भी रह गए हैरान!

इम्फाल। शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर गुरुवार दोपहर जिरीबाम जिले के लेंगांगपोकपी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान शामिल थे। संयुक्त दल ने एक टाटा मालवाहक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई चार लाख याबा गोलियां बरामद की गईं, जिन्हें तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जो बिहार का निवासी बताया गया है। बरामद मादक पदार्थ और जब्त वाहन को कानूनी कार्रवाई तथा विस्तृत जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। बरामद खेप के स्रोत, संभावित गंतव्य तथा तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को मणिपुर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान काे बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि इस बरामदगी से राज्य में संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उल्लेखनीय है कि, पूर्वोत्तर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए असम राइफल्स, जिरीबाम पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार अभियान चला रही हैं। मणिपुर के जिरीबाम जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक बड़े संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने लगभग 47 करोड़ मूल्य की चार लाख याबा गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में बिहार निवासी एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments