Homeबिहारसीमांचल से गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल चुनाव में घुसपैठ को लेकर...

सीमांचल से गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल चुनाव में घुसपैठ को लेकर साधा निशाना

अररिया। बिहार में सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अररिया में रहे। अररिया के सिकटी प्रखंड के लेटी स्थित एसएसबी 52वीं बटालियन के बॉर्डर आउट पोस्ट पर 170 करोड़ की लागत से विभिन्न स्थानों पर बने भवन का लोकार्पण किया।

गृह मंत्री ने लेटी में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों के साथ सीधा संवाद भी किया। अपने संबोधन में उन्हाेंने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के बदलते डेमोग्राफी पर राय रखी।

अमित शाह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के 10 किलोमीटर के भीतर अवैध अतिक्रमण के साथ घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में घुसपैठियों को लेकर किए गए वायदे को लेकर कहा कि अक्सर नेता द्वारा किए गए वायदों को जनता नेता को याद कराती है। लेकिन उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए वायदे पूरी तरह याद है और वे जनता को याद करा रहे हैं कि एक एक घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ देश के लिए घुसपैठी बहुत बड़ी चुनौती है। घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए केन्द्र सरकार दृढ़ संकल्पित है और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ पश्चिम बंगाल में शरण लिए एक-एक घुसपैठियों को बाहर निकालने के रूप में चुनौती लिए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक घुसपैठियों को बाहर नहीं निकाल लेंगे तब तक वे वोट मांगने के लिए नहीं आएंगे। वोट बैंक के लिए संरक्षण देने वाले सियासी दलों को भी उन्होंने खुली चुनौती दी।

सीमा के 10 किलोमीटर भीतर के अवैध अतिक्रमण और घुसपैठियों को बाहर निकालने की प्राथमिकता करार देते हुए कहा कि घुसपैठियों के कारण जनसांख्यिकी बदलाव देश की संस्कृति और डेमोग्राफी के लिए खतरनाक है। जनसांख्यिकी बदलाव सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के साथ बिहार और झारखंड में होने की बात कही।

उल्लेखनीय हो कि, सीमांचल से पश्चिम बंगाल का बहुत बड़ा इलाका लगता है और इसी साल पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। सीमांचल के दौरे के बहाने गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल के वोटरों को भी बड़ा संदेश दिया।

कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, एसएसबी के महानिदेशक सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments