Homeअन्तर्राष्ट्रीयगृह मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के मामलों में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया...

गृह मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के मामलों में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेता और सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अपर सचिव सी.पी. विनोद कुमार ने दिल्ली के उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव को पत्र के माध्यम से सूचित किया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय विभाग द्वारा दिल्ली सरकार के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के विरुद्ध जांच के लिए भ्रष्टाचर निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में यथा संशोधित) की धारा 17-ए के अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति संप्रेषित करने का निर्देश हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18 महीने जेल में रहने के बाद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पिछले साल 18 अक्टूबर से जमानत पर बाहर हैं। जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था। जैन पर कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन का आरोप है। वहीं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में गिरफ्तार किया गया था। वह भी करीब 17 महीने तक जेल में रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments