Homeअन्तर्राष्ट्रीय17 साल के छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी आखिर कैसे पहुंचा...

17 साल के छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी आखिर कैसे पहुंचा मौत के मुहाने तक?

गाजियाबाद। पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने आज बताया कि 28 मई को असद और और उसके साथियों ने 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान (17 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोड़ा थाने में हत्या सहित संबंधित धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपित असद फरार चल रहा था। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस काे आज सुबह सूचना मिली कि असद खोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर पूरे इलाके में सघन तलाश शुरू कर दी। इसी बीच असद और उसका एक दोस्त बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियाें पर गोली चला दी। उसकी गाेली एक कांस्टेबल काे लगी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली असद को लगी और वह घायल हाे गया। पुलिस ने असद काे पकड़ कर अस्पताल ले गई और वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीसीपी ने बताया कि इस गोलीबारी में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ और उसे भी अस्पताल ले जाया गया है। असद की बाइक और जिस पिस्तौल से उसने गोली चलाई थी, वह भी बरामद कर ली गई है। पुलिस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। असद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सूर्या की मां सरोज ने कहा कि मैं असद की फोटो देखना चाहती हूं। फोटो देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी। अन्य आराेपिताें का भी हश्र इसी तरह होना चाहिए। सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया, सभी के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। सूर्या चौहान के पड़ोसी अंकित ने कहा कि यह अच्छी बात है कि मुठभेड़ में असद मारा गया है, लेकिन अब आगे की मांगें भी पूरी होनी चाहिए और उन छह लोगों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। हमारी मांग है कि सभी छह लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाया जाए, उनके घरों को ढहा दिया जाए और उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जाए। बात पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सूर्य चौहान के परिवार ने आरोप लगाया कि 28 मई की दोपहर उसे किसी ने फोन किया था और उसे एक तय जगह पर मिलने के लिए बुलाया था। परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि जब वह अपने दोस्तों के साथ वहां गया तो उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसके पेट में चाकू से कई वार किए गए। परिवार के लोगों ने दावा किया कि सूर्य अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और फिर से चाकू से उस पर वार किए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। उसके बाद इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने आवाज उठाई। शनिवार को सूर्या चौहान के परिजनो ने उसके शव को रखकर जाम लगाया। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के काफी समझाने -बुझाने के बाद उन्होंने शनिवार शाम को सूर्या का अंतिम संस्कार किया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में खोड़ा कॉलोनी इलाके में बकरीद के दिन एक छात्र की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपित काे पुलिस ने रविवार सुबह एक मुठभेड़ में मार गिराया। हत्या के मामले में इस आराेपित पर गाजियाबाद पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ के दाैरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments