अगर ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘अल्फा’ दोनों ही दर्शकों का दिल जीत लें, तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।” उन्होंने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया। यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ में शर्वरी पहली बार बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। लगातार दो बड़ी थिएटर रिलीज के साथ शर्वरी का करियर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अगर दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच सफल रहती हैं, तो शर्वरी इंडस्ट्री की उभरती हुई भरोसेमंद अभिनेत्रियों में अपनी जगह और मजबूत कर सकती हैं।अभिनेत्री शर्वरी इन दिनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अपने अभिनय को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक महीने के भीतर दो अलग-अलग शैलियों की फिल्मों का हिस्सा बनने पर शर्वरी ने इसे अपने करियर का बेहद खास दौर बताया है। शर्वरी ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों से मिल रहे प्यार ने मुझे भावुक कर दिया है। एक कलाकार के तौर पर यही सपना होता है कि आपकी कहानी लोगों के दिलों तक पहुंचे। इस सफलता का पूरा श्रेय इम्तियाज अली सर को जाता है। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और एक ऐसी कहानी बनाई, जिससे दर्शक खुद को जोड़ पाए।
