Homeअन्तर्राष्ट्रीयमुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों में आईईडी विस्फाेट का विशेषज्ञ महेश कोरसा भी, सभी की हुई पहचान

मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों में आईईडी विस्फाेट का विशेषज्ञ महेश कोरसा भी, सभी की हुई पहचान

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। आज शुक्रवार को पुलिस ने उनकी पहचान की जानकारी दी है। इन नक्सलियों की शिनाख्त पीपीसीएम प्लाटून नंबर 30 के डिप्टी कमांडर महेश काेरसा, मांडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पश्चिम बस्तर, अलवम भीमा एसीएम जोनागुडा के रूप में हुई है। बताया गया कि इन तीनों पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से दो बीजीएल लांचर, एक 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद की गई है।

पुपुलिस के अनुसार पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में मारे गये तीन नक्सलियाें में से महेश काेरसा दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन नम्बर एक का आईईडी विस्फाेट का विशेषज्ञ था। हार्डकोर नक्सली महेश वर्ष 2023 में बेदरे और वर्ष 2024 में जगरगुण्ड़ा क्षेत्र में हुई घटनाओं का भी मास्टर माइंड रहा जो जिले की कई महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल रहा जाे इस प्रकार से हैं-17 दिसंबर 2023 में जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैम्प बेदरे के नजदीक सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की हत्या की घटना। 23 जून 2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत सिलगेर-टेकलगुड़ेम के मध्य तिमापुरम के पास सीआरपीएफ के ट्रक वाहन को आईईडी ब्लास्ट 02 सीआपीएफ के जवान की मृत्यु। 03 नवंबर 2024 को जगरगुण्डा के साप्तहिक बाजार में 2 पुलिसकर्मी पर जान लेवा हमला कर हथियार लूटने की घटना। 28 दिसंबर 2024 को थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत गोरगुण्डा एवं पोलमपल्ली के पास सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट करने में मास्टर माइंड था।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरुद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 6 दिनों में कुल 8 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किये गये, नक्सलियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments