Homeझारखंडजमशेदपुरजमशेदपुर में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश, कुष्ठ आश्रम की सुविधाएं...

जमशेदपुर में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश, कुष्ठ आश्रम की सुविधाएं भी होंगी बेहतर

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं की समीक्षा को लेकर बुधवार को विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र प्रसाद के साथ बैठक की। बैठक में खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, विकास योजनाओं की प्रगति और कुष्ठ आश्रम में बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई।

स्ट्रीट लाइट की मरम्मत में देरी पर जताई नाराजगी

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के कई मोहल्लों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे लोगों को रात में आवागमन और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि करीब एक वर्ष से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया लंबित क्यों है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

कुष्ठ आश्रम में पानी-बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश

बैठक में विधायक ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम की समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आश्रम में अब तक पानी और बिजली की स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आश्रम में जल्द पेयजल और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निःशुल्क विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

विकास योजनाओं की भी हुई समीक्षा

विधायक ने नियमित सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में जेएनएसी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments