Homeबिहारभागलपुर–कहलगांव सेक्शन में सघन टिकट जांच अभियान, वसूला गया 3.39 लाख से...

भागलपुर–कहलगांव सेक्शन में सघन टिकट जांच अभियान, वसूला गया 3.39 लाख से अधिक का जुर्माना

भागलपुर। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा कार्तिक सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मालदा के पर्यवेक्षण में मालदा मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए मंडल क्षेत्र में सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को भागलपुर–कहलगांव सेक्शन में विक्रमशिला एक्सप्रेस, पटना–दुमका एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस, किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान संचालित किया गया। यह स्क्वॉड जांच अभियान ट्रेन संख्या 13032 माध्यम से भागलपुर से कहलगांव तक तथा वापसी में ट्रेन संख्या 15658 के माध्यम से संपन्न किया गया। साथ ही, प्रवर्तन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भागलपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट जांच भी की गई।

इस अभियान का नेतृत्व दिलीप चौरसिया, मुख्य टिकट निरीक्षक द्वारा किया गया, जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी तथा रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे। समन्वित प्रयासों से नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित हुआ तथा यात्रियों में अनुशासन को बढ़ावा मिला। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 440 मामले पकड़े गए, जिनसे 3,39,690 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। यह चालू वर्ष में मालदा मंडल द्वारा एक ही दिन में अर्जित सर्वाधिक आय है। टिकट जांच कर्मचारियों में मो. रिज़वान अशरफ़ी, सुभाष झा एवं सुप्रिया रानी ने सर्वाधिक मामले पकड़कर अधिकतम जुर्माना वसूली की, जो उनकी सजगता, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments