HomeBlogआईपीएस अफसरों ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

आईपीएस अफसरों ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 2024 बैच के परीक्ष्यमान अधिकारियों अंकित सिन्हा, राजकुमार जयराजू और साक्षी जमुआर ने मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दायित्व के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments