Homeअन्तर्राष्ट्रीयकेरल को मिला नया कप्तान… लेकिन नाम ने सबको चौंका दिया!

केरल को मिला नया कप्तान… लेकिन नाम ने सबको चौंका दिया!

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, दीपा दासमुंशी, अजय माकन और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक की मौजूदगी में केरल के नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई। इससे पहले 7 मई को तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केरल के लिए नए नेता के चयन का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा गया था। इसे लेकर चली लंबी चर्चा के बाद आखिरकार पार्टी की तरफ से केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के नेतृत्व के लिए वीडी सतीसन के नाम पर अंतिम निर्णय लिया गया है। कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments