धनबाद। छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया कुमार का बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला सचिव शब्बीर आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शौकत खान, समाजसेवी अमजद हुसैन, अंजार अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शय्युम खान, आबिस शब्बीर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
