Homeक्राइमज्वेलरी दुकान में हुए लूट का खुलासा

ज्वेलरी दुकान में हुए लूट का खुलासा

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) पुलिस ने सोनारी में ज्वेलरी दुकान में हुए लूट मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पलामू जिले के चैनपुर निवासी ऋषि राज उर्फ सोनी, गोविंदा पासवान, राहुल शर्मा और अभिषेक गुप्ता शामिल है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही में 431.73 ग्राम गला हुआ सोना, 50 हजार नकद, घटना में प्रयुक्त एक देसी कार्बाइन, तीन पिस्टल, 17 कारतूस, सोना गलाने का उपकरण और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना के बाद डीएसपी मुख्यालय एक और मुख्यालय दो के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी सहायता से आरोपितों की पहचान की गई और सभी को रांची पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। सभी पूर्व में भी जेल जा चुके है और पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। सभी रांची में दो लॉज में ठहरे थे जहां से घटना के एक दिन पहले 23 मई को रेकी की। घटना के दिन दो लोग बस से आए और दो बाइक से शहर पहुंचे। यहां घटना को अंजाम देने के बाद सभी ने शहर छोड़ दिया और रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद सभी अलग हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments