लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार काे जन भवन के गांधी सभागार में इन मंत्रियाें काे शपथ दिलायी। मंत्रिमंडल में जिन नए चेहराें काेजगह मिली है उनमें भूपेन्द्र चाैधरी, मनोज पांडेय, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं। योगी सरकार के जिन दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है उनमें राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर और राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। राज्य के भूपेन्द्र चाैधरी और मनाेज पांडे काे कैबिनेट मंत्री और कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा काेराज्य मंत्री बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे। मंत्रिमण्डल विस्तार में यूपी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और रायबरेली जिले से मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। प्रमोशन पाने वाले राज्य मंत्रियों में अजीत सिंह पाल और सोमेन्द्र तोमर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र से आते हैं। विधान परिषद सदस्य हैं और योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पंचायतीराज मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में भूपेंद्र चौधरी को पार्टी ने तोहफा दिया है। मनोज पांडेय रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वह सपा में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में सक्रिय रहे हैं। अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रह चुके हैं लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा से दूरी बनाते हुए भाजपा को समर्थन दिया। मनोज पांडेय को कैबिनेट में शामिल कर भाजपा ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपना संदेश दिया है। रायबरेली और अमेठी जैसे परंपरागत गांधी परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी उनका असर माना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार/राज्य मंत्री) अजीत सिंह पाल कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं। वे पूर्व भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद राजनीति में आए। उन्होंने रूस से पढ़ाई की है और केमिकल इंजीनियर के रूप में काम करने के बाद वे राजनीति में सक्रिय हुए। उन्होंने 2017 में पिता की मृत्यु के बाद उपचुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने, फिर 2022 में सिकंदरा से दोबारा जीतकर राज्य मंत्री बने। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमण्डल विस्तार में छह नये चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें चार काे राज्यमंत्री और दाे काे कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया गया है। वहीं योगी सरकार के दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है।
