Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह से डॉक्टरों की टीम उनकी विभिन्न चिकित्सीय जांच कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वायरल बुखार और कमजोरी की शिकायत

शिवसेना (शिंदे गुट) के एक नेता के अनुसार, एकनाथ शिंदे शुक्रवार से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर दवा दी गई। रात में तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा उपचार

अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वायरल बुखार, कमजोरी और पिछले कुछ दिनों से लगातार व्यस्त कार्यक्रम के कारण पर्याप्त आराम नहीं मिलने से उनकी तबीयत प्रभावित हुई।

स्वास्थ्य कारणों से उपमुख्यमंत्री के आगामी सभी निर्धारित कार्यक्रम और राजनीतिक दौरे फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments