HomeBlogआसमान में टूटीं कई राजनीतिक साँसें: संजय गांधी से अजित पवार तक,...

आसमान में टूटीं कई राजनीतिक साँसें: संजय गांधी से अजित पवार तक, देश ने खोए दिग्गज नेता

मुंबई। महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में अजीत पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई है। विमान दुर्घटना की जांच की जा रही है।

विमान हादसे में किसी प्रमुख नेता की मृत्यु कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं,, जिसमें देश के बड़े नेताओं की मौत हो गई। इन प्रमुख नेताओं में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी, कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया और अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार शामिल हैं।

विजय रूपाणीगुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद से लंदन जाने के दौरान विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रूपाणी ने 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

वाई.एस. राजशेखर रेड्डीआंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का 2 सितंबर 2009 को नल्लामला पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हुआ। बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाने के बाद दुर्घटना स्थल का पता चला था। उन्हें वाई.एस.आर. के नाम से जाना जाता था।

माधवराव सिंधियाकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया राष्ट्रीय राजनीति के एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व थे। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ग्वालियर राजघराने के सदस्य थे। 30 सितंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। वे कानपुर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे।

संजय गांधीपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी का 23 जून 1980 को दिल्ली में विमान दुर्घटना में निधन हुआ था। उस समय 33 वर्षीय संजय गांधी को इंदिरा गांधी का उत्तराधिकारी माना जाता था। उनकी मौत दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट के पास एक छोटे विमान के क्रैश में हुई। वे खुद विमान उड़ा रहे थे।

वाई.एस. राजशेखर रेड्डी, माधवराव सिंधिया, संजय गांधी, विजय रूपाणी, अजित पवार के अलावा तेलुगु देशम पार्टी के नेता जी.एम.सी. बालयोगी, अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू, हरियाणा के तत्कालीन ऊर्जा मंत्री ओ.पी. जिंदाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री गुरनाम सिंह और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता ने भी विमान दुर्घटनाओं में अपने प्राण खोए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments