Homeअन्तर्राष्ट्रीयश्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी का मेडिकल बुलेटिन जारी

श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी का मेडिकल बुलेटिन जारी

लखनऊ। श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का एसजीपीजीआई के चिकित्सकों ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया। चिकित्सकों की एक टीम प्रत्येक घंटे पर उनका चेकअप कर रही है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सत्येन्द्र दास की हालत बेहद नाजुक है । सत्येन्द्र दास की ​​तबियत को लेकर एसजीपीजीआई के निदेशक डाॅ. आरके धीमान ने कहा कि चिकित्सकों की देखरेख में सत्येन्द्र दास का उपचार चल रहा है। वर्तमान में न्यूरोलॉजी वॉर्ड की आईसीयू में सत्येन्द्र दास को भर्ती कराया गया है। उन्हें डायबि​टीज, हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या है। सत्येन्द्र दास अयोध्या स्थित भव्य श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। उनकी आयु 87 वर्ष है। सत्येंद्र दास का नाम सन 1992 से रामलला के पुजारी के रूप में जाना जाता है। सत्येन्द्र दास के अनुयायियों की संख्या बहुत बड़ी है। यही कारण है कि उनके एसजीपीजीआई में भर्ती होने पर बड़ी संख्या में लोग व्याकुल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments