Homeझारखंडऑटो पर लाइट टावर के गिरने से दो की मौत

ऑटो पर लाइट टावर के गिरने से दो की मौत

रांची। नगड़ी स्थित टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि ऑटो में बैठे पांच यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि पांच घायल हैं। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments