Homeअन्तर्राष्ट्रीयनाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या

नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद इलाके में गुरुवार रात एक नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मरकरी चौक, टी पॉइंट के पास हुई। जफराबाद थाना पुलिस आर्म्स एक्ट और हत्या के मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक लड़के की उम्र 16 साल के आसपास बताई गई है।

उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी डॉ. जॉय टीर्की ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़के को पीछे से गोली मारी गई है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल में इसे भर्ती कराया गया, लेकिन वहां पर इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। यह 11वीं क्लास का छात्र था। पुलिस को रात 9:34 पर पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि घायल को ज़ीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस को घायल लड़के के बड़े भाई ने जानकारी दी थी। उसने बताया कि जब अपने छोटे भाई के साथ एक शॉप के पास मौजूद था और टी-शर्ट खरीद रहा था। इस दौरान रात 9:00 बजे के आसपास कुछ लड़के दो स्कूटी पर आए और दुकान के बाहर खड़े हो गए। उसमें से एक ने उसके भाई पर गोली चला दी। गोली उसको पीछे से लगी और वह वहीं गिर गया। तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पुलिस को यह पता चला है कि फायरिंग करने वाले लड़के कबीर नगर, वेलकम के रहने वाले हैं। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments