HomeBreaking Newsमोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

  • पांचवें सेमेस्टर का चल रहा था एग्जाम, एक दिन पहले बेतिया से एग्जाम देकर लौटी थी रीमी

मोतिहारी

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिमी कुमारी के रूप में हुई है। वह कॉलेज में पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को कमरे से नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना के समय रिमी कुमारी अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अन्य छात्राओं और कर्मचारियों को शक हुआ। इसके बाद इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी गई। जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। घटना सामने आते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में शोक और दहशत का माहौल है। छात्र-छात्राएं इस घटना से सदमे में हैं। कई छात्राओं ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिलने के बाद गहरा झटका लगा।कॉलेज प्रशासन फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफ़्फ़सिल थाना पुलिस और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।हालांकि, मामले में अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
इधर घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments