Homeझारखंडआदित्य साहु के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने से झारखंड में राजग मजबूत...

आदित्य साहु के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने से झारखंड में राजग मजबूत होगा : सुदेश

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री साहू के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा संगठन को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। साथ ही झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भी नई मजबूती मिलेगी। डॉ देवशरण भगत व प्रवीण प्रभाकर ने भी आदित्य साहू को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा और राजग को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू के अनुभव का लाभ मिलेगा।आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि रांची से लापता हुए बच्चे अंश और अंशिका के रामगढ़ से बरामद होना एक सुखद अनुभूति दे गया है। उन्होंने बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस-प्रशासन, सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया व आम नागरिकों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों की बरामदगी में माध्यम बने सजग युवकों सचिन और डब्लू को विशेष बधाई दी है। साथ ही कहा है कि दोनों युवकों को सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments