Homeअन्तर्राष्ट्रीयदिल्ली दंगों पर बनी फिल्म पर रोक की मांग, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस 

दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म पर रोक की मांग, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस 

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों पर बनी फिल्म ‘2020 दिल्ली’ के प्रसारण पर रोक की मांग वाली दो याचिकाओं पर केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया है। जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने याचिका पर अगली सुनवाई कल यानी 31 जनवरी को करने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान शरजील इमाम की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से फिल्म का ट्रेलर देखे जाने की मांग करते हुए कहा कि फिल्म में तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के ट्रेलर में पक्षपात पूर्ण नरेटिव दिखाया जा रहा है और इसके रिलीज होने पर उसके खिलाफ चल रहे ट्रायल और जमानत मामले पर गलत असर पड़ सकता है। ऐसे में हमारी मांग है कि दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए मामले में ट्रायल पूरा होने तक इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगे के मामले में अभी आरोप भी तय नहीं किए गए हैं, ऐसे में इस फिल्म का प्रदर्शन न्यायसंगत नहीं होगा।

सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माता की ओर से पेश वकील ने कहा कि हमें सोशल मीडिया के जरिए इस याचिका की जानकारी मिली है कि आज इस मामले पर सुनवाई होनी है। उन्होंने कहा कि अभी हमें याचिका की कॉपी भी नहीं मिली है।

दरअसल, फरवरी, 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। इस दौरान निजी और सरकारी संपत्तियों का भी काफी नुकसान हुआ। शरजील इमाम को दंगों की साजिश रचने के मामले में आरोपित बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments