Homeबिहारपटना के कंकड़बाग में एक करोड़ की लूट

पटना के कंकड़बाग में एक करोड़ की लूट

पटना : बिहार पुलिस के आला अधिकारी और मुख्यमंत्री की हाई-लेवल बैठक के 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना में दिन दहाड़े मंगलवार को एक करोड़ की लूट की घंटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

घटना राजधानी के कंकड़बाग अशोक नगर की बताया जा रही है। लूट के बाद लुटेरे नवादा की तरफ फरार हो गए हैं। वहीं लूट की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी लूट की पुष्टि की है। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर के रोड नं-14 में यह लूटपाट हुई। बताया गया कि पीड़ित जमीन रजिस्ट्री के लिए पैसे लेकर आया हुआ था। जिसकी भनक लुटेरों को हो गई थी। उन्होंने दिन दहाड़े रुपयों को लूट लिया और फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही कंकड़बाग पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

नीतीश और महेश नाम के दो व्यक्तियों को गुप्ता नाम के जमीन दलाल ने जमीन दिखाने के लिए बुलाया था। इस दौरान नीतीश और महेश के पास 50-50 लाख रुपये को दो बैग थे। वह लगातार प्रॉपर्टी डीलर के संपर्क में थे। जब वह जमीन देख रहे थे, इसी दौरान लुटेरे वहां पहुंच गए और हथियार दिखाकर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

पटना में हुई लूट की यह वारदात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एक दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव के साथ लंबी बैठक कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए जरुरी निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज पटना पुलिस में बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का ट्रांसफर किया गया।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने एक करोड़ की लूट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब 6-7 की संख्या में अपराधी थे, जिन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित नवादा का रहने वाला बताया जाता है। घटना के संबंध में उसने कहा कि पैसे लेकर वह जमीन की रजिस्ट्री करने पटना आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments