Homeझारखंडरांची में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ पहाड़ी बाबा का...

रांची में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव

रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर एवं आर्यपुरी शिव पंच मंदिर हिमालय परिवार की ओर से वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव गाजे-बाजे और ढोल-ताशों के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। तिलकोत्सव की शोभा यात्रा आर्यपुरी शिव पंच मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी मंदिर तक निकाली गई।

शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। श्रद्धालु फल, फूल एवं मिठाइयों से सजी टोकरी सिर पर लेकर बाबा का तिलक करने पहाड़ी मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात सनातन विधि-विधान के अनुसार पहाड़ी बाबा का तिलक किया गया और श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, जय सिंह यादव, देवाशीष राय, रजनीश सिंह (भोलू), शुभाशीष चटर्जी, मीरा गुप्ता, राम सिंह, स्वप्ना चटर्जी, आनंद शाही, यशवंत सिन्हा और सुधांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तिलकोत्सव शोभा यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। पूरे मार्ग में सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और भोग-प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी।

तिलकोत्सव शोभा यात्रा के आयोजन में मंदिर से जुड़े प्रेम साहू, पुजारी नंदकिशोर पाठक, नितेश पाठक सहित संदीप जैन, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक बजाज, गोपाल यादव, मोती सिंह, नवीन पपनेजा, संजय, दयाशंकर शर्मा, राजेश राय, दिलीप अग्रवाल, गुड्डू, बबलू जायसवाल, बसंत पटवारी, कुमारी तन्नू, कौशल चौधरी, मनोज साहू, डमरूवाले बाबा, तड़ित राय, बादल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों की सक्रिय सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments