Homeझारखंडयात्रियों से भरी सवारी गाड़ी घाटी में पलटी

यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी घाटी में पलटी

खूंटी। अड़की से खरसावां भाया कुचाई रोड पर मंगलवार को अड़की थाना क्षेत्र के बड़ानी के तीखे मोड पर यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गये। मृतकों में हेठ कांची बुंडू निवासी रोहित मुंडा (21 ) और बुंडू बारूहातू बाडेडा निवासी प्रकाश मुंडा (18) शामिल हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुंडू थाना के हेठ कांची निवासी देवानंद मुंडा उर्फ देवान मुंडा की बेटी की शादी कुचाई प्रखंड के बारूहातू में हुई थी। लड़की पक्ष के लोग बहू भात में शामिल होकर वहां से लौट रहे थे। बडानी घाटी के तीखे मोड पर चालक के संतुलन खो देने से सवारी गाड़ी पलट कर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर अड़की थाना प्रभारी मुकेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कल्याण अस्पताल अड़की लाया गया। घायलों में रमनी देवी, सावित्री देवी, भाजपति देवी, अंतरा कुमारी, अमित मुंडा, सुंदरमनी देवी, मंजू देवी, संजोती कुमारी, अशोमती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी रायधोनी देवी, गुरुचरण मुंडा, संजय मुंडा, सोमबारी देवी का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल हेठ कांची निवासी अजय मुंडा को बेहतर इलाज के लिए खूंटी सदर खूंटी से रिम्स रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments