Homeझारखंडझारखंड में पांच सितंबर तक बारिश की संभावना

झारखंड में पांच सितंबर तक बारिश की संभावना

रांची। निम्न दबाव के कारण एक ट्रफ दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों से होते हुए झारखंड और और मध्य प्रदेश एवं दक्षिणी उत्तर प्रदेश को पार कर रहा है। इसके चलते झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले के धुरकी में 35.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह में रांची और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 35.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान लातेहार जिले में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।झारखंड के विभिन्न जिलों में पांच सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं – कहीं पर तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments