Homeझारखंडकांग्रेस के दावत-ए इफ्तार में मांगी गई झारखंड के खुशहाली की दुआ

कांग्रेस के दावत-ए इफ्तार में मांगी गई झारखंड के खुशहाली की दुआ

रांची। रमजान के मौके पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में दावत-ए इफ्तार का आयोजन कर राज्य की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।

यह आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी के नेतृत्व में किया गया।

दावत-ए इफ्तार में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय, झामुमो के कोटे के मंत्री हफीजुल हसन सहित गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

वहीं इफ्तार पार्टी में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान ने सभी अतिथियों, रोजेदारों को टोपी और गमछा देकर स्वागत किया।

इफ्तार से पहले मौलवी ने दुआ पढ़ी।

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने कहा कि इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा दिखा। समाज के सभी वर्ग आपस में मिलकर पर्व त्योहार मनाना पसंद करते हैं। रमजान का महीना बरकत का महीना होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि रमजान हमें संयम, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। रोजा रखने से इंसान के अंदर आत्मिक शुद्धि आती है और सेहत को भी लाभ मिलता है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष शमशेर आलम, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहु, राजन वर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, राकेश किरण महतो, सूर्यकांत शुक्ला, सतीश केडिया, उमेश गुप्ता, अख्तर अली सहित सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments