नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
मृतकों के परिजनों को दो लाख, घायलों को 50 हजार
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सामाजिक माध्यम ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए हादसे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।



