Homeखेलनॉर्वे शतरंज चैंपियन बनने पर प्रज्ञानानंद को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नॉर्वे शतरंज चैंपियन बनने पर प्रज्ञानानंद को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ प्रज्ञानानंद नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रज्ञानानंद की उपलब्धि की सराहना करते हुए लिखा कि यह एक शानदार और अविश्वसनीय उपलब्धि है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता, प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने युवा शतरंज खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

आर. प्रज्ञानानंद, जिनका पूरा नाम रमेशबाबू प्रज्ञानानंद है, भारतीय शतरंज जगत के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। चेन्नई में 10 अगस्त 2005 को जन्मे प्रज्ञानानंद ने वर्ष 2018 में महज 12 वर्ष की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर्स में स्थान बनाया था।

उन्होंने वर्ष 2022 में ऑनलाइन रैपिड टूर्नामेंट के दौरान विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बनाई थी। इसके बाद से उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व शतरंज में भारत का गौरव बढ़ाया है।

अब नॉर्वे शतरंज 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर प्रज्ञानानंद ने भारतीय शतरंज के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है। उनकी इस सफलता पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments