Homeझारखंडहेमंत सोरेन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मैं हेमंत सोरेन की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं”। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन है। इस बार मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन नहीं माना रहे हैं। क्योंकि उनके पिता शिबू सोरेन का 4 अगस्त को निधन हो गया था और इन दिनों उनका श्राद्ध कर्म चल रहा है। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हेमंत इंजीनियर बनने का सपना देखते थे। उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा में प्रवेश भी लिया, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और बदलती राजनीतिक परिस्थितियों ने उनका रास्ता बदल दिया। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर संगठन को मजबूत करने का बीड़ा उठाया और बड़े भाई दुर्गा सोरेन के साथ सक्रिय राजनीति में उतर आए। वर्ष 2005 में उन्होंने दुमका से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करते रहे। हेमंत सोरेन ने वर्ष 2009 में दुमका सीट से जीत हासिल की और 2010 में राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। 13 जुलाई 2013 को उन्होंने पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मिलकर बनाई थी और उनका कार्यकाल 23 दिसंबर 2014 तक चला। वर्ष 2014 में वे दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े। दुमका में हार गए, लेकिन बरहेट से विजयी हुए। इसके बाद वे विपक्ष के नेता के रूप में पांच वर्षों तक सक्रिय राजनीति में डटे रहे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकानाएं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments