Homeअन्तर्राष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत, एक झटके में थम गई बड़ी यात्रा!

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत, एक झटके में थम गई बड़ी यात्रा!

डोडा। डोडा और किश्तवाड़ जिला प्रशासन ने सलाह जारी की है। लोगों से कहा गया है कि बिना जरूरत यात्रा न करें और बाढ़, नालों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाली जगहों से दूर रहें। इसके चलते मचैल यात्रा भी बंद कर दी गई है। मचैल यात्रियों से अपील गई है कि वह ट्रैफिक कंट्रोल रूम डोडा या किश्तवाड़ या जम्मू से पूरी जानकारी लेकर ही फैसला करें। अधिकारियों के अनुसार, सड़क बहाली का काम चल रहा है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने, अफवाहें न फैलाने या उन पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। मचैल माता दुर्गा मां का स्वरूप हैं। माता का मंदिर किश्तवाड़ जिले की पद्दर घाटी के मचैल गांव में चिनाब नदी की सहायक नदियों के पास स्थित है | जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ में तेज बारिश के कारण डोडा के प्रेम नगर में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में कई गाड़ियां आई हैं। प्रशासन ने डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाइवे को बंद करा दिया है। बारिश और भूस्खलन की वजह से मचैल माता की वार्षिक यात्रा भी रुक गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments