Homeक्राइमरांची : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या,...

रांची : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

रांची : ओरमांझी थाना पुलिस ने अपने ही पति की हत्या करने के मामले में पत्नी सहित तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सीता देवी, प्रेमी सनोज कुमार महतो और प्रेमनाथ महतो शामिल है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और टांगी सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बताया कि ओरमांझी क्षेत्र के अंतर्गत 23 अप्रैल को दिन के करीब 10 बजे सपाही नदी के शमशान घाट में पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान ओरमांझी स्थित डहु निवासी अशेश्वर महतो के रूप में की गई थी। मृतक की पत्नी सीता देवी के आवेदन पर ही पुलिस ने अशेश्वर महतो की खोजबीन शुरू की थी। एसएसपी ने बताया कि ओरमांझी थाना में एक महिला ने आवेदन दिया था कि उसका पति गायब है। इसकी सूचना पर पुलिस ने जांच -पड़ताल शुरू की। तलाशी के क्रम में उक्त महिला के पति का शव शमशान घाट के पास से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि पत्नी ही अपने पति की हत्या में शामिल थी। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही हथौड़े और टांगी के वार से पति की हत्या की थी। महिला ने ही अपने प्रेमी सनोज महतो और प्रेमी के बहनोई प्रेम नाथ महतो के साथ मिलकर पति के शव को ले जाकर नदी में फेंक दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments