Homeझारखंडरांची का हरमू फ्लाईओवर दो साल में बनकर होगा तैयार, मिली स्वीकृति

रांची का हरमू फ्लाईओवर दो साल में बनकर होगा तैयार, मिली स्वीकृति

रांची। झारखंड कैबिनेट के फैसले के बाद पथ निर्माण विभाग ने राजधानी रांची के हरमू फ्लाईओवर निर्माण के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। 430.75 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण कराया जायेगा। दो वित्तीय वर्षों 2024-25 में 60 फीसदी व 2025-26 में 40 फीसदी पुल का काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस वित्त वर्ष 260 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जायेगी। इसमें भू-अर्जन की भी राशि शामिल है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए भू-अर्जन व टेंडर का काम किया जायेगा। पथ निर्माण विभाग ने सहजानंद चौक के नजदीक से जज कॉलोनी के नजदीक चार लेन एलिवेटेड कुल लंबाई तीन किमी निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके निर्माण का जिम्मा झारखंड राज्य राजममार्ग प्राधिकार को दिया गया है। रांची कार्यपालक अभियंता व एसई को मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी दी गयी है।
विभाग ने इस फ्लाईओवर के डीपीआर के अनुसार काम कराने के पहले आईआईटी या एनआईटी से सर्वे कराकर मंजूरी लेने को कहा ताकि भविष्य में कोई तकनीकी समस्या नहीं आये। फ्लाईओवर निर्माण में रैंप भी बनाये जाने हैं। राजभवन की भी सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments