Homeअन्तर्राष्ट्रीयफलता पुनर्मतदान : सुबह नौ बजे तक 20.47 प्रतिशत मतदान

फलता पुनर्मतदान : सुबह नौ बजे तक 20.47 प्रतिशत मतदान

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर जारी पुनर्मतदान में गुरुवार सुबह नौ बजे तक 20.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और पूरे इलाके में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुरुआती दो घंटों में ही मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

गर्मी और उमस के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कई बूथों पर महिला और बुजुर्ग मतदाताओं की भी अच्छी उपस्थिति देखी गई।

पुनर्मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 35 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, जो पिछले मतदान के मुकाबले लगभग दोगुनी है। इसके अलावा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 30 क्विक रिस्पांस टीम को भी सक्रिय रखा गया है।

हालांकि मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद यह खबर सामने आई कि तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जाहांगिर खान के घर के पास स्थित कुछ बूथों पर पार्टी एजेंट मौजूद नहीं थे। बताया गया है कि उनके घर के नजदीक कम से कम दो बूथों पर तृणमूल एजेंट नहीं पहुंचे।

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में फलता सीट पर मतदान हुआ था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कथित गड़बड़ी और धांधली के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments