Homeबिहारराज्य के 14 जिलों में गर्मी का रेड और पांच जिलों में...

राज्य के 14 जिलों में गर्मी का रेड और पांच जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

पटना। बिहार के लोगों को अभी उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 14 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जबकि पांच जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून तक दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, छपरा, सीवान और गोपालगंज में गर्म दिन रहने की संभावना जताई है। साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा राजधानी पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसरा, शेखपुरा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments