Homeबिहारसड़क हादसा: मधेपुरा के तीन थानाध्यक्षों और चालक की दर्दनाक मौत। पढ़े...

सड़क हादसा: मधेपुरा के तीन थानाध्यक्षों और चालक की दर्दनाक मौत। पढ़े पूरी रिपोर्ट…

पटना/बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राजधानी पटना से दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण लेकर मधेपुरा लौट रहे तीन थानाध्यक्षों (थाना प्रभारियों) की गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर रात करीब 1:00 बजे हुई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों पुलिस अधिकारियों सहित उनके निजी चालक की भी मौके पर ही जान चली गई।

ट्रेनिंग पूरी कर मधेपुरा लौट रहे थे सभी अधिकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के तीन जांबाज पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित 10 और 11 जून के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। गुरुवार शाम को अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद तीनों अधिकारी एक कार से वापस मधेपुरा के लिए रवाना हुए थे। कार को निजी चालक ज्योतिष कुमार चला रहा था। देर रात जैसे ही उनकी कार बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से बेहद तेज रफ्तार के साथ घुस गई।

हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारी और चालक:

  1. सजन कुमार – थानाध्यक्ष, रतवारा थाना (उदाकिशुनगंज अनुमंडल)
  2. अमरेंद्र ज्ञानेंद्र – थानाध्यक्ष, अरार थाना (उदाकिशुनगंज अनुमंडल)
  3. नीरज कुमार – थानाध्यक्ष, बेलारी थाना (मधेपुरा अनुमंडल)
  4. ज्योतिष कुमार – निजी कार चालक

मौके पर पहुंचे बेगूसराय एसपी, पुलिस महकमे में शोक की लहर

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष कुमार दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एक साथ तीन थानों के कप्तानों की इस तरह असामयिक मौत की खबर से मधेपुरा और बेगूसराय सहित पूरे बिहार पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments