Homeझारखंडसंजीव और जहांगीर छह दिनों की ईडी रिमांड पर

संजीव और जहांगीर छह दिनों की ईडी रिमांड पर

रांची। ईडी ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल,उनके नौकर जहांगीर आलम को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया । ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में संजीव लाल और जहांगीर से पूछताछ करने के लिए ईडी की ओर से दस दिनों की रिमांड मांगी गयी। इसके बाद कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी। दोनों आरोपितों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेजा गया। ईडी दोनों को बुधवार से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने सोमवार की सुबह मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी, जो देर रात तक चली थी। इस दौरान ईडी ने 35.23 करोड़ नगद बरामद किये थे। बरामद रुपए जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से बरामद हुए थे। ईडी ने यह छापेमारी ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में की गयी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments