Homeझारखंडराजनगर में खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से टूटा संपर्क,...

राजनगर में खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से टूटा संपर्क, दैनिक यात्री दोनों ओर फंसे

सरायकेला। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-जमशेदपुर मार्ग पर स्थित खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार, फ्लाई ऐश लदे हाइवा के पुल से गुजरने के दौरान हाइवा सहित पुल धंस गया। घटना के बाद पुल के दोनों छोर पर कई राहगीर फंस गए। हाइवा फंसने के बाद उसका चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि राजनगर और जमशेदपुर को जोड़ने वाला एक अहम पुलिया है। इसके धंसने से हजारों ड्यूटी पेशा वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजनगर एवं आसपास को लोग इसी पुल से होकर जमशेदपुर नौकरी करने जाते थे। अब इस पुल के टूट जाने से लोगों का जमशेदपुर से सीधा संपर्क टूट गया है। कई राहगीर यहां वहां फंसे हुए हैं। पुल धंसने की सूचना पर कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और फंसे हाइवा को किसी प्रकार बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments