Homeझारखंडसुदेश महतो ने सिल्ली विस सीट से किया नामांकन

सुदेश महतो ने सिल्ली विस सीट से किया नामांकन

रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने शुक्रवार को सिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह के समक्ष सुदेश महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा भरने के दौरान सुदेश के साथ असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद थे। नामांकन से पूर्व मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में हिमंता बिस्वा सरमा और सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो सहित एनडीए के कई नेता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments