Homeझारखंडरांची में तापमान औसत से अधिक

रांची में तापमान औसत से अधिक

रांची : राजधानी रांची में इस वर्ष भी गर्मी सताएगी। फरवरी माह में रांची में अधिकतम तापमान औसत से अधिक रिकॉर्ड की जा रही है। राजधानी में यदि पिछले चार दिनों की बात की जाए तो बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.5 डिग्री अधिक है। वहीं मंगलवार को 2.5 डिग्री अधिक, सोमवार को 3.8 डिग्री अधिक, जबकि रविवार को राजधानी में औसत तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस वर्ष रांची के अलावा राज्य के कई शहरों में अभी से ही तापमान में काफी बढोत्तरी दर्ज की जा रही है, जिसमें सरायकेला, चाईबासा, जमशेदपुर, डालटेनगंज प्रमुख रूप से शामिल है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लगातार तापमान में बढोत्तरी से संभावना है कि इस वर्ष गर्मी ज्यादा पड़ेगी।उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी रांची में प्रचंड गर्मी पडी थी, जिससे आम जन जीवन परेशान हो गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments