Homeझारखंडदिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में राज्य की समृद्ध  संस्कृति की मिलेगी झलक 

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में राज्य की समृद्ध  संस्कृति की मिलेगी झलक 

रांची। गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ झारखंड की धनी संस्कृति, यहां के पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को झांकी में प्रदर्शित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों के जरिये सराहा गया। नई दिल्ली में 19 जनवरी तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments