Homeदेश-विदेशक्रिप्टो करेंसी मार्केट में रौनक का माहौल, 63 हजार डॉलर के पार...

क्रिप्टो करेंसी मार्केट में रौनक का माहौल, 63 हजार डॉलर के पार पहुंचा बिटकॉइन

नई दिल्ली : क्रिप्टो करेंसी मार्केट में शुक्रवार को रौनक छाई रही। बाजार में चौतरफा उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण टॉप-10 में शामिल कोई भी क्रिप्टो करेंसी रेड जोन में नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम समेत सभी 10 क्रिप्टो करेंसीज फिलहाल ग्रीन जोन में कारोबार करती नजर आ रही हैं

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप के मुताबिक भारतीय समय के हिसाब से आज शाम 5 बजे तक बिटकॉइन 3.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 63,010.56 डॉलर यानी 52.62 लाख रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एथेरियम की कीमत भी आज 2.39 प्रतिशत बढ़ कर 3,029.54 डॉलर के स्तर पर आ गई थी।

बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा टेथर 0.04 प्रतिशत, बीएनबी 0.60 प्रतिशत, सोलाना 9.30 प्रतिशत, यूएसडी कॉइन 0.01 प्रतिशत, एक्सआरपी 0.78 प्रतिशत, टॉनकॉइन 17.17 प्रतिशत, डॉगकॉइन 5.42 प्रतिशत और कार्डानो 3.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप में 3.03 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बढ़ कर 2.33 लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 194.58 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

ग्लोबल मार्केट कैप में तेजी आने के साथ ही पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसीज के लेन-देन में भी तेजी आई है। इस अवधि में कुल 6,326 करोड़ डॉलर यानी 5.28 लाख करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी की लेन-देन हुई, जो 1 दिन पहले की तुलना में 0.33 प्रतिशत अधिक है। अगर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की बात करें कीमत में तेजी आने के साथ ही पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट में इस आभासी मुद्रा की स्थिति भी 0.03 प्रतिशत मजबूत हुई है, जिसके कारण इसकी मार्केट हिस्सेदारी बढ़ कर 53.25 प्रतिशत हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments